GMCH STORIES

सेंट्रल पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके के तत्वाधान में नृत्य की प्रस्तुति

( Read 1112 Times)

24 Apr 26
Share |
Print This Page

 सेंट्रल पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके के तत्वाधान में नृत्य की प्रस्तुति

4 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को सेंट्रल पब्लिक सीनियर सैंकडरी स्कूल, न्यू भूपालपुरा में स्पिक मैके के तत्वाधान में प्रसिद्ध भरतनाट्यम नायक सम्राट दत्त द्वारा नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई।

वे कोलकत्ता के जाने माने भरत नाट्यम परफाॅर्मर, सोलो आर्टिस्ट, काॅरियोग्राफर, मंेटर और रिसर्चर है। उनके गुरू पद्भूषण प्रोफेसर सी.वी. चन्द्रशेखर है।

नृत्य के प्रसिद्ध कलाकार सम्राट दत्त द्वारा विद्यार्थियों के समक्ष इस नृत्य के संबंध में जानकारी दी गई। नृत्य प्रस्तुति का प्रारंभ ईश वंदना से किया गया।

कृष्ण वंदना के पश्चात् सम्राट दत्त ने सी. पी. एस. के छात्रा - छात्राओं को नृत्य के प्रारंभिक चरण सिखाए। नृत्य की मुद्राओं के माध्यम से माखन चोरी, चिड़िया की उड़ान, चमकने से भय, सूर्योदय चंद्रमा, मोर की मुद्राएँ आदि को बहुत ही सुंदरता से अभिव्यक्त किया गया। कृष्ण की लीलाओं के अंतर्गत सम्राट दत्त के द्वारा दी गई प्रस्तुति तथा हारमोनियम व तबले की थाप ने सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को मंत्रा मुग्ध कर दिया।

 

विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा ने कलाकारों का बहुत ही श्रद्धा व सम्मान के साथ आभार व्यक्त करते हुए इस प्रस्तुति को स्वयं का व विद्यार्थियों का सौभाग्य कहा।

 

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डाॅ. दीपक शर्मा, प्रशासनिक निदेशक श्री अनिल शर्मा, प्रशासक श्री सुनील बाबेल, संयुक्त निदेशक श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौर  और प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा शाक्तावत भी उपस्थित रहे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like