GMCH STORIES

रोशनी बारोठ का प्रेरणादायी विद्यालय दौरा

( Read 1457 Times)

25 Apr 26
Share |
Print This Page
रोशनी बारोठ का प्रेरणादायी विद्यालय दौरा

डूंगरपुर (फलोज)। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय निम फाउंडेशन की फाउंडर रोशनी बारोट जी ने स्वामी विवेकानंद दृष्टिहीन विशेष आवासीय विद्यालय का दौरा कर बच्चों के बीच एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

दरअसल, विद्यालय के शिक्षकों एवं जनक गोस्वामी जी द्वारा रोशनी बारोट जी से अनुरोध किया गया था कि वे स्कूल के बच्चों की कहानियां सोशल मीडिया के माध्यम से समाज तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद दृष्टिहीन बच्चे शिक्षा से जुड़ सकें। इस आग्रह को स्वीकार करते हुए रोशनी बारोट जी स्वयं आश्रम पहुंचीं।

विद्यालय में पहुंचकर उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। बच्चों से मिलकर उन्होंने कहा कि “इन बच्चों में अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास है, जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की ताकत देता है।”

इस दौरान बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल भावुक और प्रेरणादायी बन गया। विद्यालय के सभी शिक्षकों जनक गोस्वामी देवराज गुजर नीरज sharma 
Devraj gurjar 
यशोदा तंबोली राम प्रकाश गुजर शकर लाल यादव एवं स्टाफ ने रोशनी बारोट जी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

रोशनी बारोट जी ने बताया कि उनका यह दौरा अचानक बना, फिर भी उन्होंने अपनी ओर से बच्चों के लिए कुछ अल्पाहार भेंट किया उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वे नियमित रूप से यहां आएंगी और बच्चों के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगी।

समाज के लिए संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि “हम अक्सर अपने जन्मदिन या छोटे-मोटे कार्यक्रमों में होटल और रेस्टोरेंट में पैसा खर्च कर देते हैं, लेकिन अगर हम ऐसे अवसरों पर जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताएं और उनकी मदद करें, तो यही सच्ची सेवा और सच्चा धर्म है।”

यह दौरा न केवल बच्चों के लिए यादगार रहा, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा बन गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like