GMCH STORIES

डिश टीवी के साथ अब हर पल मिलेगा लगातार, आसान और टेंशन-फ्री एंटरटेनमेंट

( Read 1178 Times)

18 Apr 26
Share |
Print This Page

डिश टीवी के साथ अब हर पल मिलेगा लगातार, आसान और टेंशन-फ्री एंटरटेनमेंट

 

'कुछ छोटा-सा करने पर, लाइफ होगी बेहतर' इस सोच पर आधारित ‘ऑलवेज़ ऑन' कैंपेन यह दिखाता है कि एक छोटा-सा बदलाव करने से 190 से अधिक चैनल्स, लाइफटाइम फ्री सर्विस और ज्यादा भरोसेमंद और बिना रुकावट वाला टेलीविज़न अनुभव मिल सकता है

जयपुर, अप्रैल 2026: भारत की प्रमुख कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में से एक, डिश टीवी ने अपना नया विज्ञापन कैंपेन लॉन्च किया है, जो 'कुछ छोटा-सा करने पर, लाइफ होगी बेहतर' सोच पर आधारित है। यह कैंपेन एक आसान और समझ में आने वाले विचार पर आधारित है कि हम हर दिन जो छोटे-छोटे फैसले लेते हैं, वे हमारी जिंदगी को और बेहतर बना सकते हैं, खासकर जब बात दर दिन टीवी देखने की हो।
आज भी बहुत से घर फ्री-टू-एयर चैनल देखते हैं, लेकिन साथ ही वे बेहतर और ज्यादा कंटेंट भी चाहते हैं। इसी वजह से उनका टीवी देखने का अनुभव कभी-कभी अधूरा या बार-बार रुकने वाला हो जाता है। डिश टीवी खुद को एक भरोसेमंद और आसान विकल्प के रूप में पेश कर रहा है, जिससे लोग बिना झंझट के टीवी देख सकें।
डिश टीवी के साथ नए और पुराने यूज़र्स 190 से ज्यादा चैनल्स का आनंद ले सकते हैं। खास बात यह है कि यदि कभी रिचार्ज करने में देर भी हो जाए, तब भी सर्विस पूरी तरह बंद नहीं होती। यानि आपका मनोरंजन बिना रुके चलता रहता है। इससे यूज़र्स को एक आसान, भरोसेमंद और टेंशन-फ्री अनुभव मिलता है।
इसके अलावा, 99 रुपए से शुरू होने वाला 'फ्रीडम पैक' यूज़र्स को खास मौकों, जैसे क्रिकेट मैच, स्कूल की छुट्टियों या त्यौहारों के समय ज्यादा कंटेंट देखने की सुविधा देता है।
यह कैंपेन इनॉरमस द्वारा तैयार किया गया है और इसमें 2 बड़ी और 3 छोटी फिल्में हैं। ये सभी फिल्में रोज़मर्रा की जिंदगी के ऐसे पलों पर आधारित हैं, जिनसे लोग आसानी से जुड़ सकते हैं। जैसे एक पति का अपनी पत्नी की नींद न खराब करने के लिए कोशिश करना या भाई-बहनों का आपस में सीट को लेकर समझौता करना। इन कहानियों को हल्के-फुल्के और ह्यूमर के साथ दिखाया गया है, ताकि लोग आसानी से जुड़ सकें।
डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मनोज दोभाल ने कहा, “डिश टीवी हमेशा से ग्राहक को सबसे पहले रखने वाला ब्रांड रहा है और बदलती जरूरतों के साथ हम इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज भी लाखों घरों में टीवी बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमारा लक्ष्य इसे और आसान, भरोसेमंद और हमेशा उपलब्ध बनाना है। इस कैंपेन के माध्यम से हम यह दिखाना चाहते हैं कि छोटे-छोटे बदलाव भी हर दिन टीवी देखने के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। हमारी ‘ऑलवेज-ऑन’ सेवा और ‘फ्रीडम पैक’ को इस तरह तैयार किया गया है कि यूज़र्स को बिना रुकावट सेवा, ज्यादा सुविधा और नियंत्रण मिल सके, साथ ही हमारा भरोसा भी बना रहे।”
कैंपेन यहाँ देखें:
35 सेकंड: https://youtu.be/4I8OHHSbFfg
35 सेकंड: https://youtu.be/r_kO8VnxBWg
इस कैंपेन को टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑन-ग्राउंड एक्टिविटीज़, पॉइंट-ऑफ-सेल मटेरियल (पीओएसएम), गूगल डिस्प्ले नेटवर्क (जीडीएन) और इंफ्लुएंसर्स के जरिए बड़े स्तर पर प्रमोट किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच बनाई जा सके।
इस कैंपेन के माध्यम से डिश टीवी अपनी पुरानी पहचान को आगे बढ़ाते हुए बदलती देखने की आदतों के साथ खुद को ढाल रहा है और यह प्रदर्शित कर रहा है कि वह बिना रुकावट मनोरंजन चाहने वाले घरों के लिए एक भरोसेमंद और बिना रुकावट वाला विकल्प है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like