GMCH STORIES

राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी मंगलवार को फ्रांस और जर्मनी की यात्रा के लिए रवाना 

( Read 1262 Times)

17 Jun 25
Share |
Print This Page

राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी मंगलवार को फ्रांस और जर्मनी की यात्रा के लिए रवाना 

गोपेन्द्र नाथ भट्ट 

जयपुर/नई दिल्ली ।राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी संसदीय प्रक्रिया और पद्धतियों के अध्ययन के लिए  फ्रांस और जर्मनी की यात्रा के लिए मंगलवार को प्रातः जयपुर से नई दिल्ली रवाना हुए । वे दिल्ली से दोपहर 2:00 बजे ए 1-143   फ्लाइट से पेरिस (फ्रांस ) के लिए रवाना होंगे ।राजस्थान विधानसभा के अधिकारियों ने देवनानी को पुष्प गुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं दी । विधानसभाध्यक्ष देवनानी के साथ यात्रा में राज्य विधानसभा के सचिव भारत भूषण शर्मा भी दोनों देशों की यात्रा पर जायेंगे।

*फ्रांस और जर्मनी की संसद का करेंगे अवलोकन*

विधानसभाध्यक्ष देवनानी अपनी सात दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान फ्रांस और जर्मनी की संसदीय प्रक्रियाओं और पद्धतियों का अध्ययन करेंगे। देवनानी राजस्थान विधानसभा में किये गये नवाचारों के अनुभवों को भी फ्रांस और जर्मनी के सांसदों से साझा करेंगे। देवनानी का फ्रांस के अपर हाउस नेशनल असेम्बली और लोअर हाउस सीनेट तथा जर्मनी के अपर हाउस बुंडेसटाग और लोअर हाउस बुंडेसरात के अवलोकन करने का भी कार्यक्रम है। 

देवनानी राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के 68वें सम्मेलन से पूर्व विभिन्न देशों की संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी के लिये यह अध्ययन यात्रा कर रहे है। विधानसभाध्यक्ष देवनानी फ्रांस और जर्मनी की संसदीय परम्पराओं के अध्ययन के साथ ही वहां के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। देवनानी दोनों देशों की स्थानीय संस्कृति और सांस्कृतिक परम्पराओं का अध्ययन भी करेंगे।

देवनानी की फ्रांस और जर्मनी की सात दिवसीय यात्रा संसदीय सहभागिता, लोकतांत्रिक आदान-प्रदान और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। देवनानी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रीय संसदों, स्थानीय विधान संस्थानों और विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्थानों का भ्रमण कर उच्चाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करेंगे। यात्रा के दौरान  देवनानी डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और सामाजिक समावेशन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श करेंगे।

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि यह यात्रा भारत की लोकतांत्रिक परम्पराओं और राज्य विधान सभाओं की क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम होगा। उन्होंने कहा इससे निश्चित ही संसदीय कार्यों को और अधिक समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी।देवनानी दोनों देशों के संसद प्रमुख और वरिष्ठ सांसदों से मुलाकात करेंगे और संसदीय प्रक्रियाओं पर चर्चा करेंगे। 

देवनानी का दोनों देशों में भारतीय मिशन के वरिष्ठ अधिकारियों, भारतीय प्रवासियों, रामाकृष्ण वेदांतिक केन्द्र के पदाधिकारियों और विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े विशेषज्ञों, भारतीय समुदाय के प्रमुख लोगों से मुलाकात और चर्चा करने का कार्यक्रम है। देवनानी दोनों देशों में भारतीय दूतावासों के उच्च अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like