GMCH STORIES

सांसद चुन्नीलाल गरासिया भारत-केरिकॉम संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नियुक्त

( Read 735 Times)

25 Feb 26
Share |
Print This Page

सांसद चुन्नीलाल गरासिया भारत-केरिकॉम संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नियुक्त

उदयपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, को भारत-केरिकॉम संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया है।
भारत की संसद द्वारा अंतरराष्ट्रीय संसदीय सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत-केरिकॉम (कैरेबियन समुदाय) संसदीय मैत्री समूह का गठन किया गया है। केरिकॉम (कैरेबियन समुदाय) एक क्षेत्रीय संगठन है जो कैरेबियन देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक सहयोग बढ़ाने के लिए बनाया गया है।
यह समूह 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए गठित किया गया है। यह संसदीय मैत्री समूह भारत एवं कैरेबियन समुदाय के सदस्य देशों के बीच संसदीय संवाद, आपसी सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेगा। सांसद गरासिया ने इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और केरिकॉम देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like