GMCH STORIES

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को “आपणी गणगौर - घूमर उत्सव” समारोह के लिए किया आमंत्रित

( Read 809 Times)

25 Feb 26
Share |
Print This Page
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को “आपणी गणगौर - घूमर उत्सव” समारोह के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली। राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चेप्टर के अध्यक्ष सीए आर ए किला और आयोजन समिति  के सदस्यों ने बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 77वें राजस्थान स्थापना दिवस पर  “आपणी गणगौर - घूमर उत्सव” समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में स्थित सभी प्रवासी राजस्थानी संस्थाओं द्वारा एकजुट होकर इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन को आयोजित करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन दिल्ली में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और गौरव को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने वाले साबित होंगे।

भेंट के दौरान दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहितकारी प्रकल्पों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई तथा भविष्य में ऐसे समन्वित प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने के प्रति  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी अपनी सकारात्मक रुचि व्यक्त की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like