बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के पुत्र मुस्तफा आरिफ खान से आज बिहार राज्य भवन में फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बड़े भाई धीरज सिंह कुशवाहा भी उपस्थित रहे।
मुस्तफा आरिफ खान दिल्ली हाई कोर्ट में वकालत करते हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। मुलाकात के दौरान फिल्म जगत, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न कानूनी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर संजय भूषण पटियाला ने मुस्तफा आरिफ खान की कानूनी विशेषज्ञता और उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज और कानून से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें भविष्य में सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।