GMCH STORIES

संसद भवन परिसर में अणुव्रत संसदीय मंच के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन

( Read 788 Times)

16 Mar 26
Share |
Print This Page
संसद भवन परिसर में अणुव्रत संसदीय मंच के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली । केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि आचार्य तुलसी द्वारा प्रारंभ की गई अणुव्रत मुहिम समाज में नैतिकता, मानवीय मूल्यों और सदाचार को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती है, जो विकसित और संस्कारित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है।

मेघवाल सोमवार को संसद भवन परिसर में अणुव्रत संसदीय मंच के तत्वावधान में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा “विकसित भारत के निर्माण में अणुव्रत : नैतिक राष्ट्र की आधारशिला” विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे ।

इस अवसर पर उपस्थित संसद सदस्यों ने अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण आज्ञानुवर्ती ‘शासनश्री’ मुनिश्री विमलकुमार तथा डॉ. मुनिश्री अभिजीत कुमार के सान्निध्य में उपस्थित गणमान्यजनों ने सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श किया।

प्रारम्भ में डॉ कुसुम लूनिया ने अणुव्रत संसदीय मंच के सदस्यों एवं आगंतुकों का स्वागत किया और अणुव्रत आंदोलन के महत्व की जानकारी दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like