GMCH STORIES

बीसीआई उत्सव की पहली ऑफिशियल मीटिंग सम्पन्न, नेटवर्किंग और बिजनेस ग्रोथ पर हुई चर्चा

( Read 785 Times)

10 May 26
Share |
Print This Page

बीसीआई उत्सव की पहली ऑफिशियल मीटिंग सम्पन्न, नेटवर्किंग और बिजनेस ग्रोथ पर हुई चर्चा

उदयपुर। बीसीआई उत्सव की पहली ऑफिशियल मीटिंग होटल हावर्ड जॉनसन में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। मीटिंग में इवेंट सहित अन्य इंडस्ट्रीज से जुड़े उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और बिजनेस लीडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए बिजनेस नेटवर्किंग, रेफरल एक्सचेंज और इंडस्ट्री ग्रोथ को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही “गिव एंड ग्रो” और “गिव एंड गो” के मूल मंत्र के साथ एक-दूसरे को बिजनेस सपोर्ट देकर नेटवर्क को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बीसीआई फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बीसीआई उत्सव की पहली ऑफिशियल मीटिंग पर सभी चैप्टर मेंबर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीसीआई केवल नेटवर्किंग का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि बिजनेस कम्युनिटी को एक साथ जोड़ने वाला एक स्ट्रॉन्ग परिवार बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सभी उद्यमी एक-दूसरे की ग्रोथ में योगदान देते हैं, तभी एक हेल्दी और लॉन्ग-टर्म बिजनेस इकोसिस्टम तैयार होता है।

गेस्ट स्पीकर विप्लव कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा कि नेटवर्किंग केवल इंट्रोडक्शन तक सीमित नहीं होती, बल्कि ट्रस्ट और लॉन्ग-टर्म रिलेशंस बनाने का माध्यम होती है। उन्होंने कहा कि जब लोग एक-दूसरे की सक्सेस में योगदान देते हैं, तभी पूरे इंडस्ट्री सेक्टर की ग्रोथ तेजी से होती है।

प्रेसिडेंट संजीव पटवा ने बताया कि बीसीआई उत्सव का मुख्य उद्देश्य इवेंट सहित विभिन्न इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक ही मंच पर जोड़कर नए बिजनेस अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीसीआई उत्सव नेटवर्किंग, कोलैबोरेशन और बिजनेस रेफरल्स के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा।

जनरल सेक्रेटरी आलोक गुप्ता ने कहा कि संगठन लगातार नए एंटरप्रेन्योर्स और प्रोफेशनल्स को जोड़ते हुए एक पॉजिटिव बिजनेस एनवायरनमेंट तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सही नेटवर्क और सही लोगों के साथ जुड़ाव ही आज के दौर में बिजनेस ग्रोथ की सबसे बड़ी ताकत है।

ट्रेजरर पूजा देविजा ने बताया कि बीसीआई उत्सव में सभी सदस्यों का सहयोग और पार्टिसिपेशन संगठन की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी संगठन को नई एनर्जी और नई दिशा देने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर संजीव पटवा, आलोक गुप्ता, विप्लव कुमार जैन, हीना पथिक, पूजा देविजा, रिमझिम गुप्ता, धर्मवीर सिंह देवल, कपिल नेभनानी, दिग्विजय रजक, धीरज वैदिक, शिवम लोढ़ा, गणपत सालवी, पीयूष बंसल, जितेंद्र कुमावत एवं सृजल जैन उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like