GMCH STORIES

कृषि विज्ञान केंद्र जैसलमेर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन

( Read 1291 Times)

08 Mar 24
Share |
Print This Page

कृषि विज्ञान केंद्र जैसलमेर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन

       जैसलमेर। कृषि विज्ञान केंद्र जैसलमेर एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में डाबला, बासनपीर, हमीरा, जैसलमेर के विभिन्न गाँवो से 50 कृषक  महिलाओं ने भाग लिया।

        इस मौके पर गीता विश्नोई, सी.आई. महिला थाना अधिकारी जैसलमेर ने महिलाओं को कहा कि वे बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर परिवार और समाज के विकास की  सहभागी बने। उन्होंने मोबाइल जनित खतरों के सन्दर्भ में आवश्यक सावधानी बरतने एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही मुहिम ऑपरेशन गरिमा योजना की समुचित जानकारी दी।

        कार्यक्रम में डॉ मिहीका राठौड, चिकित्सा प्रभारी पीएचसी पूनम नगर ने महिलाओं में एनीमिया से बचाव ,गर्भावस्था में आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों , किशोरियों में महावारी स्वास्थ्य पर विस्तार से जानकारी दी। एसबीआई बैंक अधिकारी ज्योति सैनी ने महिलाओं को खाता खोलने व बैंकिंग सुविधाओं संबंधी आवश्यक चर्चा की।

        उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में उपलब्ध उद्ध्यम संबंधी बैंकिंग प्रावधानों, योजनाओं से अवगत करवाया। जैसलमेर के पशुधन अनुसंधान केंद्र चान्दन की प्रभारी डॉ सुभिता कुमारी ने महिलओं को कृषि एवं पशुपालन में महत्वपूर्ण भूमिका व कार्यों के साथ कुशलता व जानकारी बढ़ाने पर बल दिया।

        कृषि विज्ञान केंद्र जैसलमेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ दीपक चतुर्वेदी ने महिलाओं को अपने प्रबंधन गुण को उचित रूप से समझने  और उसे सही दिशा में काम लेने को प्रेरित किया। नाबार्ड के डीडीएम प्रदीप कुमार ने वर्तमान युग अनुसार महिलाओं को भागीदारी बढ़ाने और देश की प्रगति में सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गृह वैज्ञानिक डॉ चारू शर्मा ने महिलाओं को विभिन्न क्षेत्र में अपनी जानकारी एवं कौशल बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर बनने का आग्रह किया। कार्यक्रम का प्रबंधन वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता गौरव सिंह द्वारा किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jaislmer news
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like