GMCH STORIES

पंच गौरव योजना के अंतर्गत जिमनास्टिक खेल के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

( Read 544 Times)

08 Mar 26
Share |
Print This Page
पंच गौरव योजना के अंतर्गत जिमनास्टिक खेल के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

        जैसलमेर |   राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के तहत जैसलमेर जिले मे  जिम्नास्टिक खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 21फरवरी को जिला खेल-कूद प्रशिक्षण केंद्र इन्दिरा इण्डोर स्टेडियम जैसलमेर मे किया गया जिसमें से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

      जिला कलेक्टर प्रताप सिंह के निर्देशन मे एक जिला एक खेल के अंतर्गत जैसलमेर के चयनित जिम्नास्टिक खेल की पंच गौरव योजना के अंतर्गत  जिला स्तरीय प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन  किया गया।

     जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम, समाजसेवी कवराज सिंह चौहान व अरुण पुरोहित ने जिमनास्टिक खेल के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया एवं साथ ही खिलाड़ियों को खेल किट टी-शर्ट, ट्रैकसूट, किट बैग, वॉटर बॉटल आदि सामग्री वितरित की इस अवसर पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी ने खिलाड़ियों को कहा कि तुम नियमित अनुशासित प्रशिक्षण प्राप्त कर जैसलमेर व राजस्थान के लिए पदक लेकर आओ मैं तुम्हारी सुविधा में कोई कमी नहीं आने दूंगा।

      जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने इस अवसर पर राज्य सरकार की बजट घोषणा 2026-27 में जैसलमेर जिले के लिए 30 करोड़ राशि से पोकरण में इंडोर हॉल व जैसलमेर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल व खेल सुविधाओं के विकास की घोषणा पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी का आभार व्यक्त किया एवं बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित 25 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें नियमित दक्ष प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलवाया गया एवं इन खिलाड़ियों को पंच गौरव योजना के अंतर्गत भ्रमण हेतु भेजकर विभिन्न जिमनास्टिक खेल केंद्र पर भेजकर प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।  जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र इंदिरा इंडोर स्टेडियम मैं जिम्नास्टिक खेल का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है इच्छुक खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like