GMCH STORIES

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मिड-डे-मील का योजना का किया निरीक्षण, गुणवत्ता संतोषजनक पाई

( Read 465 Times)

24 Apr 26
Share |
Print This Page

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मिड-डे-मील का योजना का किया निरीक्षण, गुणवत्ता संतोषजनक पाई

रूपसी क्षेत्र के विद्यालयों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, भोजन चखकर की जांच

           जैसलमेर। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल के निर्देशानुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद रश्मि रानी ने ग्राम पंचायत रूपसी क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों का दौरा कर मिड-डे-मील (मध्यान्ह भोजन) योजना का सघन निरीक्षण किया।

          निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामकुण्डा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपसी, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जोगियो की ढाणी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लौद्रवा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुंधी में मध्यान्ह भोजन, खाद्यान्न उपलब्धता एवं पन्नाधाय बाल गोपाल योजना की जमीनी स्थिति का विस्तृत आकलन किया।

        इस दौरान उन्होंने निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन की उपलब्धता, रसोईघर की साफ-सफाई, खाद्यान्न के भंडारण की व्यवस्था एवं कुक कम हेल्पर के मानदेय भुगतान की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

       मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मौके पर स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच की एवं विद्यालयों में उपस्थित अध्यापकों, कुक कम हेल्पर एवं छात्र-छात्राओं से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।

         उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्यान्ह भोजन योजना में गुणवत्ता एवं स्वच्छता के मानकों का सतत पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like