GMCH STORIES

जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

( Read 452 Times)

28 Apr 26
Share |
Print This Page
जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

समय-सीमा में पूर्ण करावें विभागीय अधिकारी - जिला कलेक्टर

पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखे, भीष्म गर्मी में समय पर लोगों को पीने का पानी उपलब्ध हो

       जैसलमेर। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में मगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान बजट घोषणा वर्ष 2024-25 व वर्ष 2025-26 की विभागवार की घोषणा की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये  िकवे बजट घोषणाओं में स्वीकृत कार्यों को पूरी गुणवता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करावें। उन्होनंें यह भी निर्देश दिये  िक वे कार्यों की प्रभावी ढग से मॉनिटीरिग करते हुए इस पर विशेष ध्यान दे एवं यह सुनिश्चित करे सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो।

बजट घोषणाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा, समय पर हो कार्य

          जिला कलक्टर ने विभागवार बजट घोषणा में अब तक हुई कार्यवाही एवं अनुपालना पर भी विस्तार से चर्चा की एवं निर्देश दिये कि बजट घोषणा के कार्यो में किसी प्रकार की विभागीय अधिकारी शिथिलता नही बरते एवं जिस स्तर पर कार्य की स्थिति है उस पर विशेष फोकस रखते हुए सरकार की बजट घोषणा में समय पर अनुपालना करे। उन्होंनें अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि बजट घोषणा में ंकिसी विभाग को भूमि आवंटन करवानी हो तो वो भी समय पर करवा दे एवं कार्य को समय पर प्रारम्भ करके उसको टाइमलाइन में पूरा करावे ताकि बजट घोषणाओ ंसे आमजन को राहत मिले एवं सुविधा के विस्तार का लाभ हो।

गर्मी जनित बीमारियोें के उपचार के पुख्ता रहे प्रबंन्ध

            जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्या एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि वे भीषण गर्मी को देखतें हुए सभी चिकित्सालयों पर गर्मी जनित एवं लू-तापघात जैसी बीमारियों  के उपचार की समुचित व्यवस्था रखे। उन्होंनें लू-तापघात के बचाव के उपचारो के बारे में भी पेम्पलेट छापवाकर गांव स्तर तक प्रसारित करे ताकि लोग सजग होकर गर्मी के बचाव के उपचार कर सके।

जलापूर्ति व्यवस्था हो सुचारू - समय पर मिले लोगों को पीने का पानी

    उन्होेंनें विद्युत एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों ंकों निर्देश दिये  िकवे इस भीष्ण गर्मी में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखे एव इसकी प्रभावी मानिटिरिग करें। उन्होनें जलदाय विभाग के नलकूपों को प्राथमिकता से विद्युतीकरण कराने के निर्देश दियें। उन्होंनें जलदाय विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये कि वे गर्मी की ऋतु में लोगों को समय पर पीने का पानी मिले यह व्यवस्था पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करे एवं अपने अधीनस्थ अभियंताओं को भी पाबन्द करे  िकवे ग्रामीण अचलो मे नियमित रूप से भ्रमण करते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखे।

पोर्टल में दर्ज प्रकरणों का करे भौतिक सत्यापन

       उन्होेंनें सम्पर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरणों के भोैतिक सत्यापन के संबध मे अधिकारियो को निर्देश दिये कि जो प्रकरण उनको ंभौतिक सत्यापन के लिए अग्रेषित किये गए है उसकों गंभीरता से देखे एव परिवादियों ंसे सम्पर्क कर भौतिक सत्यापन समय पर करावे।

 ये रहे उपस्थित

      बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल, सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बजट घोषणाओ में स्वीकृत कार्यो, अब तक हुए निर्माण कार्यो, प्रगतिरत कार्यो व अनुपालना के सबध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like