जैसलमेर। जिले में चल रहे एलईडी वैन आधारित ‘‘ग्राम रथ ’’ आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो की जानकारी के लिए अत्यंत लाभदायी सिद्व हो रहा है।
जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि जिले में ग्रामीण रथ के लिए जारी किये गए कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 15 मई को ग्राम पंचायत शाहगढ, हरनाउ, धनाना एवं बलीदाद की बस्ती में ग्राम रथ जायेगा। इसी प्रकार ग्राम पंचयात में शनिवार 16 मई को सगरों की बस्ती, सम, तुर्के की बस्ती एवं सियाम्बर में ग्राम रथ जायेगा एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।
इसी प्रकार पोकरण विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार 15 मई को किशनपुरा मु0 थाट, नानणियाई, ओढाण्यिां एवं चाचा तथा शनिवार 16 मई को बान्धेवा, जोगराजगढ, गुन्दाला एव धोलासर ग्राम पंचायत में ग्राम रथ जायेगा एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।
उन्होंनें इन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे उनके पंचायत में जब मोबाइल वैन ग्रामीण रथ पहंुचे उस समय ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजाओं का पूरा-पूरा लाभ उठावें।