GMCH STORIES

गीतांजलि डेंटल द्वारा “स्वस्थ जीवन चुनें, तंबाकू नहीं” विषय पर अंतरविद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

( Read 510 Times)

11 May 26
Share |
Print This Page

गीतांजलि डेंटल द्वारा “स्वस्थ जीवन चुनें, तंबाकू नहीं” विषय पर अंतरविद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

विश्व तंबाकू निषेध दिवस गतिविधियों के अंतर्गत, शनिवार, 9 मई को गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा “स्वस्थ जीवन चुनें, तंबाकू नहीं – स्वस्थ कल का निर्माण करें” विषय पर अंतरविद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उदयपुर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में सेंट मेरी स्कूल, सेंट एंथनी स्कूल, मिरांडा स्कूल, सेंट्रल अकादमी स्कूल तथा आलोक स्कूल सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

 

 

 

 

 

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने तंबाकू के दुष्प्रभावों एवं स्वस्थ जीवन के महत्व को अपनी कला के जरिए प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क दंत परीक्षण सुविधा भी प्रदान की गई।

 

 

प्रतियोगिता का मूल्यांकन गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं जागरूकता की सराहना की।

 

इस अवसर पर गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्राचार्य, डॉ. बालाजी मनोहर ने तंबाकू सेवन की रोकथाम एवं युवाओं में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like