GMCH STORIES

गीतांजली  में “माँ की पहली मुस्कान” के माध्यम से मातृत्व और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष आयोजन

( Read 716 Times)

11 May 26
Share |
Print This Page

गीतांजली  में “माँ की पहली मुस्कान” के माध्यम से मातृत्व और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष आयोजन

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में गीतांजलि हॉस्पिटल एवं प्रेक्षा एंटरटेनमेंट द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भावनात्मक प्रस्तुतियों, प्रेरणादायक कहानियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं संवाद सत्रों से भरपूर रहा, जिसमें मातृत्व के प्रेम, त्याग एवं शक्ति को विभिन्न माध्यमों से दर्शाया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजुलता व्यास जी (वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षिका एवं समाजसेवी उदयपुर) एवं विशेष अतिथि के रूप में भंवर सेठ जी (महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान उदयपुर के संस्थापक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जीएमसीएच के सीईओ ऋषि कपूर एवं मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कथक आहराम द्वारा शिव वंदना, “द बॉन्डेज ऑफ लव – कान्हा एवं यशोदा” प्रस्तुति, माँ-बेटी नृत्य, समूह नृत्य, काव्य पाठ एवं बॉलीवुड थीम आधारित विशेष स्किट ने दर्शकों को भावुक एवं मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन माहीया एवं कपिल जी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी ऊर्जा एवं प्रस्तुति शैली से कार्यक्रम में विशेष समां बांध दिया।
माँ के स्वास्थ्य, देखभाल एवं मातृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका को केंद्र में रखते हुए मदर्स डे के अवसर पर आयोजित डॉक्टरों के विशेष पैनल डिस्कशन में जीएमसीएच के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मातृत्व, महिलाओं के स्वास्थ्य, माँ एवं बच्चे की देखभाल तथा परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए गए। पैनल में मधुबाला चौहान, डॉ. अर्चना एवं डॉ. नलिनी शर्मा (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. कृष्णा लाखानी (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. नितिन चौधरी (रक्त रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रमोद सूद (वरिष्ठ क्रिटिकल केयर मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. रेनू मिश्रा (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. कल्पना गुप्ता (त्वचा रोग एवं लेज़र थेरेपी विशेषज्ञ) एवं डॉ. पूजा गांधी (आईवीएफ विशेषज्ञ) शामिल रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों एवं माताओं द्वारा डॉक्टरों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं जागरूकतापूर्ण तरीके से उत्तर दिया। यह संवाद सत्र दर्शकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी एवं सराहनीय रहा।कार्यक्रम के दौरान माताओं द्वारा साझा की गई प्रेरणादायक कहानियों में से 10 विशेष कहानियों का चयन किया गया, जिन्हें मंच पर सम्मानित एवं प्रशंसित किया गया। सभी चयनित माताओं को अभिनंदन एवं सम्मान के साथ मंच पर फेलिसिटेट किया गया।
इसी अवसर पर मदर्स डे के उपलक्ष्य में जीएमसीएच के गायनेकोलॉजी एवं मैटरनिटी विभाग में भी विशेष सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माताओं के सम्मान में केक कटिंग, उपहार वितरण एवं शुभकामनाओं के साथ खुशी एवं अपनत्व का वातावरण देखने को मिला। अस्पताल परिवार द्वारा सभी माताओं एवं उनके परिवारों के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की गई।
पूरा कार्यक्रम मातृत्व के प्रति सम्मान, पारिवारिक मूल्यों एवं महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को समर्पित रहा, जहाँ भावनात्मक कहानियों, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों को भावुक एवं प्रेरित किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like