जैसलमेर। राजस्थान नगरी आधारभूत विकास परियोजना के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन के निर्देशन में अधिशासी अभियंता पुरुषोत्तम एवं सहायक अभियंता बीरम राम के मार्गदर्शन में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गतराजकीय अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास जैसलमेर में बालिकाओ को गड़सीसर तालाब सौंदर्यकरण पर एवं किशोरी बालिका स्वास्थ सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी ।
कैंप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ कुंदन सिंह भाटी ने बताया कि तालाब हमारी संस्कृति एवं प्राकृतिक धरोहर हैं इन्हें संरक्षित और स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी हैं।
छात्रावास संचालिका सविता गोस्वामी स्वास्थ सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया की पोषण और आहार का पूरा धयान रखना चाहिए। मासिक धर्म स्वछता स्वास्थ पर धयान देने वाली बातो पर सलाह दी गई। शारीरिक परिवर्तन होने परतनाव मुक्त रहना चाहिए !
स्वास्थ सेवाओं के तहत उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र के माधयम से स्वास्थ जाँच , संदर्भ सेवाएं एवं निःशुल्क आईफए टेबलेट का वितरण करने के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ के लिए आत्म विश्वास बढ़ाना तनाव से निपटना और सकारात्मक शारीरिक छवि विकसित करना चाहिए। जीवन कौशल शिक्षा के लिए अपने अधिकारों, व्यग्तिगत सुरक्षा एवं परिवार कल्याण के बारे में शिक्षित होना आवश्यक है। स्वस्थ शरीर होने से यादास्त और सकारत्मकता में वृद्वि होती है जो सक्षम जीवन के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में छात्रावास शरीरिक शिक्षिका प्रमिला एवं एसओटी महिपाल सिंह का सहयोग रहा।