GMCH STORIES

कविता दिवस पर ऑनलाइन काव्य संगोष्ठी और सम्मान

( Read 9840 Times)

23 Mar 25
Share |
Print This Page

कविता दिवस पर ऑनलाइन काव्य संगोष्ठी और सम्मान

(Prabhat Singhal)

कोटा – कविता दिवस की पूर्व संध्या पर समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत, गांधीनगर, गुजरात द्वारा संस्थापक मुकेश कुमार व्यास 'स्नेहिल' की अध्यक्षता में ऑनलाइन काव्य संध्या आयोजित की गई।

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन ने बताया कि इस काव्य संध्या में काव्य पाठ करने वाली 20 महिला रचनाकारों को "समरस महिला गर्विता सम्मान 2025" से सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित साहित्यकारों को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

जो रचनाकार आगामी माह भीलवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगी, उन्हें वहां विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, स्वीकृत रचनाओं को संस्थान द्वारा प्रकाशित संकलन प्रेम पुष्प – दो में स्थान मिलेगा।

सम्मानित रचनाकारों में साधना शर्मा, सपना जैन शाह, मंजुला वर्मा, प्रिया शुक्ला, विनीता निर्झर, डॉ. रंजना शर्मा, डॉ. अनिता गोस्वामी, सन्ध्या रानी, कुसुम सिंघल, प्रेम सोनी, पूनम व्यास, नीलम झा, शिवाली ठक्कर, रेणु शर्मा श्रद्धा, डॉ. वैदेही गौतम, श्रीमती गायत्री सरगम, सविता धर, ज्योति गौतम, रीता गुप्ता 'रश्मि' एवं डॉ. शशि जैन शामिल हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like