GMCH STORIES

डॉ. गुलहाने ने बनाया बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स

( Read 788 Times)

17 Mar 26
Share |
Print This Page

डॉ. गुलहाने ने बनाया बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स

कोटा ।  वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. विलासराव गुल्हाने ने अपने सहयोगियों के साथ 6 घंटे में 1256 पेट्स को रैबीज के टीके लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया।

 

उन्होंने  जवाहर नगर में एक शिविर में कुत्तों और बिल्लियों का टीकाकरण कर यह रिकॉर्ड बनाया। डॉ. गुल्हाने ने बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने शिविर का पूर्ण अवलोकन किया और इसके बाद प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि रैबीज एक गंभीर बीमारी है। शहर में जिस तरह से कुत्तों के हमले की घटनाएं हो रही हैं, उसे देखते हुए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता सहयोगी सोहेल बेग ने बताया कि इस तरह के प्रयासों से आमजन में जागरूकता आएगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like