GMCH STORIES

श्री राम मंदिर धर्मार्थ चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी पहल

( Read 856 Times)

15 Apr 26
Share |
Print This Page

श्री राम मंदिर धर्मार्थ चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी पहल

के डी अब्बासी 

कोटा। कोटा शहर के भीमगंजमंडी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। श्री राम मंदिर प्रबंध समिति द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सुधा हॉस्पिटल के साथ महत्वपूर्ण अनुबंध (MoU) किया गया है।

इस नई पहल के तहत अब मरीजों को RGHS, चिरंजीवी योजना, भामाशाह योजना और आयुष्मान भारत योजना का लाभ श्री राम मंदिर चिकित्सालय की परामर्श पर्ची के माध्यम से सुधा हॉस्पिटल में निशुल्क मिल सकेगा।

समिति अध्यक्ष डॉ. सुधीर उपाध्याय ने बताया कि इस अनुबंध के अंतर्गत मरीजों के लिए सभी प्रकार की जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे खासतौर पर स्टेशन क्षेत्र के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा।

 इसके साथ ही एक और अहम निर्णय लिया गया है—

अब सुधा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से श्री राम मंदिर धर्मार्थ चिकित्सालय में निशुल्क परामर्श देंगे।

इस अवसर पर सुधा हॉस्पिटल की ओर से कमल किशोर राठौड़ और जितेंद्र ने अनुबंध पर सहमति जताई।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें—

चिकित्सा मंत्री अर्जुन सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष हरि कुमार शर्मा, महामंत्री परमानंद शर्मा, कन्हैयालाल मेवाड़ा, हेमचंद गुप्ता, राघवेंद्र कुमार नागल और प्रताप भान सिंह शामिल रहे।

 यह पहल कोटा शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like