GMCH STORIES

डी एस टी पुलिस के ए एस आई विशाल अवस्थी  ने 4 साल से फरार 10 हजार का ईनामी लग्जरी कार चोर को जयपुर से किया गिरफ्तार

( Read 605 Times)

23 Apr 26
Share |
Print This Page
डी एस टी पुलिस के ए एस आई विशाल अवस्थी  ने 4 साल से फरार 10 हजार का ईनामी लग्जरी कार चोर को जयपुर से किया गिरफ्तार

कोटा। कोटा शहर पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 साल से फरार 10 हजार रुपये के ईनामी शातिर वाहन चोर संजय उर्फ उदय मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना कुन्हाड़ी में वर्ष 2022 में दर्ज क्रेटा कार चोरी के मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी लग्जरी कार चोरी के लिए ओबीडी (ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक) पोर्ट हैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करता था। आरोपी जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में नाम-पता बदलकर गैराज में काम कर रहा था, जहां विशेष टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी चौपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह से जुड़ा है और चोरी की कारों को कम कीमत पर विभिन्न जिलों में बेच देता था।विशेष टीम :- सहायक उप निरीक्षक विशाल अवस्थी, हेड कांस्टेबल  महेन्द्र सिह, संजय शर्मा, कांस्टेबल दुलीचन्द,सुनिल चन्देल, सुरेन्द्र कुमार को शामिल थे।
विशेष भूमिका :- कांस्टेबल तवंर सिह की बताई गई है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like