GMCH STORIES

सांसद श्री दुष्यंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर भवानी मंडी स्टेशन पर गरबा एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया

( Read 546 Times)

26 Apr 26
Share |
Print This Page
सांसद श्री दुष्यंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर भवानी मंडी स्टेशन पर गरबा एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया

कोटा। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल अंतर्गत भवानी मंडी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12937/12938 गांधीधाम-हावड़ा-गांधीधाम गरबा एक्सप्रेस को नया ठहराव प्रदान किया गया है।
माननीय सांसद (झालावाड़-बारां) श्री दुष्यंत सिंह ने प्रातः काल भवानी मंडी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12937 गांधीधाम-हावड़ा गरबा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इस ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में माननीय विधायक (डग) श्री कालूराम मेघवाल, क्षेत्र के जन प्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं यात्रियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार मित्तल, वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि गरबा एक्सप्रेस के भवानी मंडी ठहराव किया गया है, जिसके तहत गाड़ी संख्या 12937 गांधीधाम-हावड़ा गरबा एक्सप्रेस भवानी मंडी स्टेशन पर 26 अप्रैल 2026 से अग्रिम आदेश तक 07.38 बजे पहुँचकर 07.40 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12938 हावड़ा-गांधीधाम गरबा एक्सप्रेस भवानी मंडी स्टेशन पर 29 अप्रैल 2026 से अग्रिम आदेश तक 00.28 बजे पहुँचकर 00.30 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
इस ठहराव से भवानी मंडी क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात (गांधीधाम) एवं पश्चिम बंगाल (हावड़ा) तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like