GMCH STORIES

साधु संतों की अगुवाई में गाय को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के लिए  सनातनी का उमड़ा जनसैलाब

( Read 403 Times)

28 Apr 26
Share |
Print This Page

साधु संतों की अगुवाई में गाय को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के लिए  सनातनी का उमड़ा जनसैलाब

 डिजिटल भास्कर पत्रिका न्यूज़

के डी अब्बासी 

कोटा,अप्रैल। संपूर्ण भारत में गाय को राष्ट्रीय सम्मान और राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ संरक्षण और संवर्धन पर ठोस केंद्रीय क़ानून बनाने की माँग को लेकर देश के विभिन्न प्रदेशों के हर जिला केन्द्रों और तहसील केंद्रों पर जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संबंधित प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर साधु संतों के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में ज्ञापन के द्वारा सरकार से त्वरित कार्रवाई करने की माँग की गई। इस क्रम में भी कोटा में कलेक्ट्री  होते हुए हज़ारों की संख्या मे साधु संतों और आमजन ने

 

गौ सम्मान आह्वान अभियान के बैनर तले बिना किसी राजनैतिक लाग लपेट के गाय को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के लिए, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए, गौ संरक्षण और संवर्धन पर ठोस क़ानून बनाने की माँग को लेकर कोटा की कलेक्ट्री पर पहुंचकर  राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम  साध्वी हेमा सारस्वत और शिवसेना प्रमोद चतुर्वेदी के नेतृत्व में विज्ञापन सौंपा।इस आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग शामिल थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like