GMCH STORIES

शिखा अग्रवाल को अंग्रेजी कविता में डिप्लोमा प्रमाणपत्र 

( Read 2596 Times)

21 Jan 26
Share |
Print This Page

शिखा अग्रवाल को अंग्रेजी कविता में डिप्लोमा प्रमाणपत्र 

कोटा / लेखिका शिखा अग्रवाल को अंग्रेजी कविता में ऑन लाइन पोईट्स नेस्ट इंटरनेशनल प्लैटफॉर्म द्वारा डिप्लोमा प्रमाण पत्र जारी किया गया है। नवंबर 25 से  जनवरी 26 सत्र के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कई अंग्रेजी कवयित्रियों ने इसमें भाग लिया था। इसमें भारत से भीलवाड़ा की श्रीमती शिखा के साथ-साथ श्रीमती सीमा दीवान और ग्रीस की अन्ना मावरूफी को डिप्लोमा प्रमाण पत्र दिया गया है।

  शिखा ने बताया कि उन्होंने सभी लक्ष्य पूरे करते हुए अंग्रेजी की 10 कविताएं और 3 निबंध भेजे थे। अंग्रेजी निबंध द रोमांटिक एंड विक्टोरियन पोईट्स , पोइट्री एंड मी एवं सिगनीफिकेन्स आफ फिगर आफ स्पीच इन इंग्लिश पोईट्री विषयों पर भेजे गए थे। 

 उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी अन्तर्राष्ट्रीय ऑन लाइन अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता में शिखा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था।

    शिखा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में कविताएँ लिखती हैं। इन्होंने अंग्रेजी में शृंगार विषय पर फैशन-एन इनस्टिक्ट , उदयपुर-वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन एवं सह लेखकों के साथ वर्ल्ड हेरिटेज ग्लोबल टू लोकल-लिस्टेड विथ यूनेस्को बुक्स लिखी हैं। दो पुस्तकों ए विदेश प्रवास हिंदी सेवा  संस्मरण / मेमोरीज एवं  वॉयस ऑफ नेचर ( चिल्ड्रन स्टोरीज ) का अंग्रेजी अनुवाद भी किया है।

     हिंदी में  राजस्थान साहित्य अकादमी के आर्थिक सहयोग से " मन दर्पण के प्रतिबिंब" काव्य संग्रह के साथ - साथ हेल्थ केयर,  टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा , अतुल्य अजमेर, सह लेखक , ये है हमारी रंग बिरंगी बूँदी, सह लेखक  के साथ लिखी है। शृंगार एक स्वाभाविक वृति का संपादन भी किया है। बाल कविताओं की कृति प्रकाशनाधीन है।

   इनको लेखन के लिए 30 से अधिक प्रशस्ति पत्रों के साथ प्रमुख रूप से वैश्विक समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत, गांधीनगर, गुजरात द्वारा  समरस श्री साहित्य , साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा द्वारा काव्य कुमुद, श्री भारतेंदु समिति कोटा द्वारा साहित्य श्री , अणुव्रत समिति भीलवाड़ा द्वारा अणुव्रत काव्यधारा और लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा द्वारा विदुषी नारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like