GMCH STORIES

कोटा की साहित्यकार डॉ. कृष्णा कुमारी 'मरूभूमि शोध संस्थान,श्रीडूंगरगढ़' में पुरस्कृत

( Read 1983 Times)

24 Feb 26
Share |
Print This Page

कोटा की साहित्यकार डॉ. कृष्णा कुमारी 'मरूभूमि शोध संस्थान,श्रीडूंगरगढ़' में पुरस्कृत

''मरूभूमि शोध संस्थान'  श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर के तत्वावधान में ' अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस' को अनेक समरोहों के रूप भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाया गया. इस अवसर पर   कोटा की साहित्यकार डॉ. कृष्णा कुमारी  को उनके राजस्थानी काव्य  -संग्रह 'अस्यो छै म्हारो गाँव' को इस वर्ष का प्रतिष्ठित  पुरस्कार 'पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार'  समारोहपूर्वक प्रदान किया गया। उन्हें   सम्मान- पत्र, प्रतीक चिन्ह,  उपरणा और 11,000 रु की  नगद राशि  प्रदान की गई,। यह पुरस्कार शिवप्रसाद सिखवाल परिवार, श्रीडूंगरगढ़ के सौजन्य से दिया गया।  श्री विनोद सिखवाल एवं उनका परिवार भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कृष्णा कुमारी की प्रस्तुत कृति   राजस्थान सरकार द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय द्वारा क्रय की गई है. इसके दो संकरण प्रकाशित हैं.

इस अवसर पर  वरिष्ठ साहित्यकार  डॉ. तेज सिंह जोधा, बीकानेर , को 'महाराणा प्रताप राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार' एवं साहित्यकार पूर्ण शर्मा 'पूरण' , श्रीमती प्रेम, जयपुर को भी  सम्मानित किया गया।कृष्णा कुमारी ने अपने विचार भी प्रकट किये . 

उल्लेखनीय है कि कृष्णा कुमारी की 15पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय,राष्ट्रीय, राज स्तरीय अनेक  -अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हैं. राष्ट्र एवं राज्य स्तरीय पत्र- पत्रिकाओं में हजारों रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं, हो रही हैं ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like