GMCH STORIES

जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा का विस्तार

( Read 1086 Times)

16 Mar 26
Share |
Print This Page

जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा का विस्तार

जम्मू। यात्रियों, विशेषकर नवरात्रि के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए, जम्मू मंडल ने ट्रेन संख्या 12426 जम्मू-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच की सुविधा को 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
यह निर्णय मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार के निर्देशन में यात्रियों को नवरात्रि के दौरान बेहतर सुविधापूर्वक यात्रा प्रदान करना हैं। इस सुविधा से नवरात्रि उत्सव के दौरान प्रतीक्षा सूची कम होगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की उपलब्धता बढ़ जाएगी। इससे पहले ट्रेन संख्या 12426 में 13, 14 और 15 मार्च को भी 3एसी का अतिरिक्त कोच जोड़ा गया था। इस सुविधा को आगे बढ़ाते हुए, 16 मार्च से 20 मार्च तक फिर एक बार 3एसी के अतिरिक्त कोच को नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में जोड़ा जा रहा हैं। प्रत्येक फेरे में लगभग 72 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी।
        वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने बताया कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके और उनकी यात्रा सुरक्षित एवं आरामदायक हो। यह अतिरिक्त कोच आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से लैस है, त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यात्रियों की मांग के अनुसार भविष्य में भी ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे। श्रद्धालुओं और यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी सीट की उपलब्धता और ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से प्राप्त करें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like