नई दिल्ली - प्रसिद्ध गायिका प्रिया मल्लिक कल, 20 मार्च 2026 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'अटल स्वरांजली' नामक एक ऐतिहासिक संगीत संध्या का आयोजन करेंगी। इस कार्यक्रम में, वह भारत के लोक संगीत को संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल देश की 22 भाषाओं में प्रस्तुत करेंगी, जिससे एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनेगा।
यह कार्यक्रम देश की भाषाई एकता और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी को समर्पित है। प्रिया मल्लिक ने कहा, "मैं इस अवसर पर अपने प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों को सपरिवार आमंत्रित करती हूँ।"
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा आयोजित 'अटल स्वरांजली', विश्व में पहली बार एक सिंगर द्वारा 22 भाषाओं में गायन. देश की भाषाई एकता को समर्पित यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक अवसर होगा।
कार्यक्रम विवरण:
- तिथि: 20 मार्च 2026
- समय: शाम 4 बजे
- स्थान: तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली
इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले वीआईपी गेस्ट में शामिल हैं:
- मुरली मनोहर जोशी (पूर्व शिक्षा मंत्री, भारत सरकार)
- रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री, दिल्ली)
- नितिन गडकरी (मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग, भारत सरकार)
- विनोद तावड़े (महासचिव, भारतीय जनता पार्टी)
- जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (लोकसभा सदस्य)
- श्री गोपाल जी ठाकुर, सांसद व सचेतक लोकसभा
- श्री राज भूषण चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री
- श्री प्रदीप सिंह, सांसद
इस कार्यक्रम में शामिल होकर आप भारतीय लोक संगीत की अनूठी प्रस्तुति का आनंद ले सकते हैं और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकते हैं।
प्रिया मल्लिक ने कहा, "मैं अपने प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों को धन्यवाद देना चाहती हूँ जो इस ऐतिहासिक अवसर पर मेरे साथ जुड़ रहे हैं। मैं आशा करती हूँ कि यह कार्यक्रम देश की भाषाई एकता को मजबूत करने में मदद करेगा।"
इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। इस शो के मीडिया प्रभारी संजय भूषण पटियाला है.