जम्मू । उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय व्यापार विकास इकाई ने माल ढुलाई और व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि जम्मू मंडल और क्षेत्रीय व्यापार विकास के मेसर्स सीकरी फार्म्स के बीच हुए निरंतर संवाद और रणनीतिक सहयोग के सुखद परिणाम सामने आए हैं।
इस सक्रिय भागीदारी के फलस्वरूपए क्षेत्रीय व्यापार विकास
जम्मू ने 18 अप्रैल को अंबाला से ‘‘पीसमील ट्रैफिक’’ के माध्यम से भेजी गई उर्वरक की पहली खेप के अनंतनाग पहुँचने की आधिकारिक घोषणा की हैं। यह रेलवे द्वारा छोटे व्यापारियों और विशिष्ट उत्पादों के लिए सुगम परिवहन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सफल प्रयासों के साथ मुख्य विशेषताओं पर बात करें तो, खेप में उच्च गुणवत्ता वाले वर्मीकम्पोस्ट उर्वरक के कुल 1ए200 बैग शामिल हैं। इस पूरी खेप का कुल वजन लगभग 60 टन है। यह माल अंबाला से रवाना होकर सफलतापूर्वक अनंतनाग (कश्मीर) पहुंचेगा।
मेसर्स सीकरी फार्म्स ने रेलवे की इस त्वरित और कुशल सेवा पर गहरा संतोष व्यक्त किया है। उत्साहजनक रूप से, पार्टी ने भविष्य में भी इस रूट पर माल के निरंतर प्रवाह को बनाए रखने और अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को रेलवे के माध्यम से विस्तार देने की दृढ़ प्रतिबद्धता जताई है।
इस संबंध में श्री उचित सिंघल ने बताया कि यह सफल परिचालन न केवल व्यापारिक संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि कश्मीर घाटी में कृषि संबंधी उत्पादों की उपलब्धता को सुगम बनाने में भी रेलवे की अहम भूमिका को रेखांकित करता है। इसे भविष्य के सतत व्यावसायिक विकास की दिशा में एक मिल का पत्थर माना जा रहा है।