GMCH STORIES

कश्मीर की वादियों में हिट हुई जम्मू-श्री नगर वंदे भारत ट्रेन, ऑक्यूपेंसी 96 प्रतिशत पार

( Read 604 Times)

10 May 26
Share |
Print This Page

कश्मीर की वादियों में हिट हुई जम्मू-श्री नगर वंदे भारत ट्रेन, ऑक्यूपेंसी 96 प्रतिशत पार

जम्मू। उत्तर रेलवे के नव सृजित जम्मू मंडल के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में, नवनिर्मित उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर संचालित जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपने शुरुआती दिनों में ही सफलता के झंडे गाढ़ दिए है।
 वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि इस सप्ताह शनिवार और रविवार के सप्ताहांत में लगभग 11,000 यात्रियों ने इस आधुनिक ट्रेन से सफर किया है, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी में एक नया कीर्तिमान है। यात्रियों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेन की ऑक्यूपेंसी दर 96 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
 2 मई 2026 को नियमित सेवा के बाद लगभग 40000 यात्रियों ने वंदे भारत की आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपनी यात्रा पूर्ण की। पिछले नौ दिनों के आंकड़ों के अनुसारए ट्रेन की औसत ऑक्यूपेंसी 86ण्5 प्रतिशत रही है।
      वंदे भारत ट्रेन जम्मू और श्रीनगर के बीच की लगभग 267 किलोमीटर की दूरी मात्र 4 घंटे 50 मिनट में तय कर रही है। यह सड़क मार्ग की तुलना में न केवल समय बचा रही है, बल्कि यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव भी प्रदान कर रही है। अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन इंजीनियरिंग के दो अद्भुत अजूबों-दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज ‘‘चेनाब ब्रिज’’ और  ‘‘अंजी खड़ ब्रिज’’ से होकर गुजरती है। यह अनुभव पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने आधुनिक सुरक्षा मानकों, सुगम यात्रा और दी जा रही उच्च स्तरीय सुविधाओं की जमकर सराहना की है।
     वर्तमान में ट्रेन के सफल संचालन पर श्री सिंघल ने बताया कि आगामी पर्यटन सीजन में हमें शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी की उम्मीद है। हम यात्रियों को न केवल समय की बचत, बल्कि हिमालय की वादियों के बीच एक आलीशान सफर का वादा करते हैं, जम्मू मंडल यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like