रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा साबरमती-शकूरबस्ती-साबरमती, असारवा-शकूरबस्ती-असारवा (दो जोडी) स्पेशल रेलेसवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसारः-
1. गाडी संख्या 09125, साबरमती-शकूरबस्ती स्पेशल दिनांक 22.05.26, शुक्रवार को साबरमती से 21.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.00 बजे शकूरबस्ती पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09126, शकूरबस्ती-साबरमती स्पेशल दिनांक 25.05.26, सोमवार को शकूरबस्ती को 03.00 बजे रवाना होकर 20.30 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में आबूरोड, पिंडवाडा, मदार व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
2. गाडी संख्या 09127, असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल दिनांक 22.05.26, शुक्रवार को असारवा से 23.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 18.30 बजे शकूरबस्ती पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09128, शकूरबस्ती-असारवा स्पेशल दिनांक 24.05.26, रविवार को शकूरबस्ती को 21.20 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 02.45 बजे आगमन व 02.55 बजे प्रस्थान कर 16.30 बजे असारवा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में डूंगरपुर,उदयपुर सिटी, अजमेर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
3. गाडी संख्या 09131, असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल दिनांक 23.05.26, शनिवार को असारवा से 03.30 बजे रवाना होकर 23.30 बजे शकूरबस्ती पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09132, शकूरबस्ती-असारवा स्पेषल दिनांक 25.05.26, सोमवार को शकूरबस्ती को 03.15 बजे रवाना होकर 23.05 बजे असारवा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में डूंगरपुर, रिखब देव रोड,
उदयपुर सिटी, मदार व रेवाडी (वाया रींगस) स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।