GMCH STORIES

पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 : सितारों से सजी जीसीए क्लॉथ रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से परास्त

( Read 455 Times)

21 Feb 26
Share |
Print This Page

पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 : सितारों से सजी जीसीए क्लॉथ रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से परास्त

उदयपुर। पैसिफिक हास्पिटल, विनय क्रिकेट क्लब व लीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में अंतिम ओवर तक चले मुकाबले में उदयपुर लेकसिटी वारियर्स की टीम ने सितारों से सजी जीसीए क्लॉथ को तीन विकेट से हरा दिया। टीम 18 ओवर में सात विकेट खोकर केवल 190 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। 19वें ओवर में दस रन बने। यहां पर मुकाबला रोमांचक हो गया। अंतिम ओवर लेकर जपंग्य भट्ट लेकर आए। उन्हें अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए आठ रन बचाने थे, लेकिन कुणालसिंह राठौड़ ने छक्का और दो रन लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
इससे पहले जीसीए क्लॉथ ने पहले खेलते हुए प्रियश पटेल के तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से 56 रन और हेमांग पटेल के 27 रन की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 208 रन बनाए। उदयपुर लेकसिटी वारियर्स के मोहम्मद शाहरूख खान, अंकुर पंवार व वाश्र्वराज राणा ने क्रमश: दो-दो विकेट लिए। जवाब में उदयपुर लेकसिटी वारियर्स की टीम ने कुणालसिंह राठौड़ के सात छक्कों और छह चौकों से सजी 89 रनों की उम्दा पारी की बदौलत मुकाबला अपने नाम कर लिया। समर्थ व्यास ने 31 बॉल में 44 रन का योगदान दिया। इस तरह से उदयपुर लेकसिटी वारियर्सने मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम कर लिया।
सुबह के सत्र में खेले गए दिल्ली चैलेंजर्स की टीम ने एकतरफा मुकाबले में बालाजी कंट्रक्शन को नौ विकेट से हरा दिया। बालाजी कंट्रक्शन की टीम ने 20 ओवर में मात्र 144 रन बनाए, जिसे दिल्ली चैलेंजर्स की टीम ने बेहद आसान साबित कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली चैलेंजर्स की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए शुरू से ही मैच पर पकड़ बना ली। उवेस अहमद ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों पर 69 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनका शानदार साथ निभाया राघव धवन ने, जिन्होंने 33 गेंदों पर 61 रन की दमदार पारी खेली। टीम ने केवल 13 ओवर में 148 रन 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले बालाजी कंट्रक्शन की ओर से हर्ष त्यागी ने अकेले मोर्चा संभालते हुए 48 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे, लेकिन अन्य बल्लेबाज दिल्ली चैलेंजर्स की अनुशासित गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके। गेंदबाजी में अशोक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। 
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like