GMCH STORIES

हरिद्वार इंटरसिटी का पुराना समय बहाल करने के लिए सुनील अग्रवाल ने लिखा पत्र

( Read 362 Times)

24 Feb 26
Share |
Print This Page

हरिद्वार इंटरसिटी का पुराना समय बहाल करने के लिए सुनील अग्रवाल ने लिखा पत्र

श्रीगंगानगर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल में डीआरयूसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल ने मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर श्री गौरव गोविल को पत्र लिखकर गाड़ी संख्या 14815 श्रीगंगानगर-हरिद्वार-ऋषिकेश का श्रीगंगानगर से रवानगी का पुराना समय करने की मांग की है।
पत्र में श्री अग्रवाल ने कहा है कि पंजाब के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजस्थान के श्री सालासर धाम और श्री खाटूधाम की यात्रा के लिए रेल द्वारा जाते हैं। वापसी में ये यात्री रींगस स्टेशन से शाम लगभग 7.11 बजे चलने वाली गाड़ी संख्या 14702 अरावली एक्सप्रैस से सवार होकर सुबह 4.15 बजे श्रीगंगानगर पहुंचकर श्रीगंगानगर से 4.20 बजे रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 14815 हरिद्वार इंटरसिटी से आसानी से अबोहर, मलोट, बठिंडा, धूरी, बरनाला और पटियाला जैसे शहरों तक पहुंच जाते थे। लेकिन हाल ही में रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 14815 का श्रीगंगानगर से प्रस्थान समय 4.20 बजे से बदलकर 4.10 बजे कर दिया गया। इस परिवर्तन के कारण अरावली एक्सप्रैस से आने वाले यात्री हरिद्वार इंटरसिटी में सवार होने से वंचित रह जाते हैं। चूंकि अरावली एक्सप्रैस 4.15 बजे पहुंचती है, इसलिए मात्र 5 मिनट के अंतर के कारण उन्हें सुबह 6.10 बजे चलने वाली गाड़ी संख्या 12482 दिल्ली इंटरसिटी का इंतजार करना पड़ता है, जिससे करीब दो घंटे स्टेशन पर ही बिताने पड़ते हैं। रातभर की लंबी यात्रा के बाद सुबह के समय 2 घंटे तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना बेहद कष्टदायक है। विशेषकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे इस असुविधा से अधिक प्रभावित होते हैं। ठंड या गर्मी के मौसम में खुले प्लेटफॉर्म पर बैठना उनके लिए परेशानी का कारण बनता है। यदि हरिद्वार इंटरसिटी का समय पुनः 4.20 बजे कर दिया जाए तो यात्रियों को राहत मिल सकती है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like