श्रीगंगानगर। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग राजस्थान (रोजगार विभाग) द्वारा राजकीय आईटीआई श्रीगंगानगर में रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 12 कम्पनियों ने भाग लिया।
उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय की सहायक निदेशक श्रीमती शर्मिला ने बताया कि शिविर में लगभग 450 आशार्थियों ने भाग लिया। इन संस्थानों ने रोजगार, प्रशिक्षण, स्वरोजगार संबंधी अवसरों से आशार्थियों को लाभान्वित करवाया। इस शिविर में कुल 85 आशार्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया, जिनमें 62 का रोजगार के लिए, 21 का प्रशिक्षण के लिए तथा 2 का स्वरोजगार के लिए प्रारंभिक रूप से चयन किया गया।