GMCH STORIES

राष्ट्रीय कला मंदिर का होली के रंगों में सज्जित होगा 'चंग रो धम्मीड़ो' सांस्कृतिक महोत्सव

( Read 351 Times)

25 Feb 26
Share |
Print This Page

राष्ट्रीय कला मंदिर का होली के रंगों में सज्जित होगा 'चंग रो धम्मीड़ो' सांस्कृतिक महोत्सव

श्रीगंगानगर। होली पर्व की खुशियों को और रंगीन बनाने के लिए राष्ट्रीय कला मंदिर  एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम "चंग रो धम्मीड़ो" का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 1 मार्च रविवार को ठीक शाम 6.05 बजे राष्ट्रीय कला मंदिर के चौधरी रामजस कला सदन में आयोजित किया जाएगा, जो बाबा रामदेव मंदिर के ठीक सामने स्थित है।
संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र बैद ने बताया कि इस विशेष अवसर पर शेखावाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी पारंपरिक नृत्य शैलियों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही मधुर गीतों की स्वर लहरियां पूरे कला सदन को गूंजा देंगी। "चंग रो धम्मीड़ो" राजस्थानी लोक संस्कृति का एक जीवंत रूप है, जिसमें ढोल-चंग की थाप पर नृत्य और गीत का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यह कार्यक्रम होली के त्योहार को लोक कला से जोड़कर श्रीगंगानगरवासियों के लिए एक यादगार शाम बनाने जा रहा है।
राष्ट्रीय कला मंदिर के सचिव राकेश मोंगा ने सभी होली प्रेमियों, कला प्रेमियों तथा नागरिकों से हार्दिक अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अवश्य पधारें और नृत्य-गीत-संगीत का भरपूर आनंद लें। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like