GMCH STORIES

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में फूलों की रंगबिरंगी होली

( Read 271 Times)

26 Feb 26
Share |
Print This Page

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में फूलों की रंगबिरंगी होली

बालाजी को चढ़े फूल-गुलाल

महिलाओं ने किया मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

श्रीगंगानगर। स्थानीय नई अनाज मंडी में स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में होली के पावन अवसर पर भक्तों ने बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ फूलों की होली खेली। मंदिर परिसर में बालाजी  को रंग-बिरंगे फूलों और गुलाल से सजाया गया तथा विशेष रूप से फूल अर्पित कर फूलों की होली का आयोजन किया गया।

मंदिर प्रबंध समिति के संचालक रामगोपाल पांडूसरिया ने बताया कि इस अवसर पर श्रीमती विजयलक्ष्मी के नेतृत्व वाली महिला टीम ने अत्यंत श्रद्धापूर्वक और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और पारंपरिक होली गीतों की मधुर प्रस्तुति से पूरे मंदिर परिसर को भक्ति और उल्लास से भर दिया। 

इस मौके पर  पुरुषोत्तम अग्रवाल, इंजीनियर बंशीधर जिंदल, पुजारी अरविंद पांडे और प्रदीप पाठक सहित अनेक प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर प्रबंधन की इस पहल की सराहना की। रामगोपाल पांडूसरिया ने बताया कि होली के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां भी जोरों पर हैं। 2 मार्च  को प्रातः 9:00 बजे मंदिर परिसर में कुलदीप गार्गी परिवार द्वारा पूजा-अर्चना के साथ होलिका  तैयार की जाएगी,जिसका मंगलवार शाम 7:15 बजे हवन औपचारिक दहन किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर मंदिर पहुंचकर बालाजी के दर्शन करें और होली के रंग में रंगें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like