श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 2 एमएल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि सही और गलत के बीच निर्णय लेने की समझ है। शिक्षा वह प्रकाश है, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है, लेकिन आज दुर्भाग्य से नशे की लत शिक्षा के मंदिर तक पहुँच चुकी है। यह केवल प्रशासन या समाज की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि वे नशे से दूर रहेंगे और अपने मित्रों व समाज को भी जागरूक करेंगे। पुलिस कांस्टेबल श्री प्रवीण कुमार ने मानस हेल्पलाइन 1933, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के लिए युवाओं को जागरूक किया।