श्रीगंगानगर। राजस्थान दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर डाॅ. मंजू व जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में महाराजा गंगासिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में नशा मुक्त राजस्थान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्त की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह किसी एक परिवार या व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज के भविष्य से जुड़ा सवाल है। आज हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस लड़ाई में आगे आए और अपने परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को नशे से बचाने के लिए संकल्प लें। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं और नागरिकों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम में गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी, एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, जिला परिषद एसीईओ श्री हरिराम चैहान, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री विजय कुमार, जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार बिश्नोई, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, उद्यान विभाग की उपनिदेशक श्रीमती प्रीति गर्ग, सीडीईओ श्री अरविंदर सिंह, श्री आशुतोष गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्मिक, बीएसएफ जवान, एनसीसी एवं स्काउट के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।