श्रीगंगानगर। लायंस क्लब इंटरनेशनल की विगत दिवस आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस में लायंस क्लब श्रीगंगानगर सैंटर सामाजिक कार्यों के लिए अनेक सम्मान प्रदान किए गए। लायंस क्लब सेंटर के अध्यक्ष श्याम गोस्वामी के नेतृत्व में वर्ष भर किए गए सामाजिक कार्यों के लिए लायंस आउटस्टैंडिंग क्लब ऑफ द ईयर” का सम्मान दिया गया। अध्यक्ष श्याम गोस्वामी को “बेस्ट प्रेजिडेंट”, सचिव सचिन कुक्कड़ को “बेस्ट सेक्रेटरी” और अनिल पाहूजा को “बेस्ट ट्रेजरर” के सम्मान मिले। आशीष अरोड़ा, घनश्याम राजपुरोहित व केवल सचदेवा को कॉन्फ्रेंस सफल बनाने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जोन चेयरमैन दीपक वाट्स व परविंदर लूना को एलसीआईएफ में अंशदान के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।अध्यक्ष श्याम गोस्वामी ने बताया कि क्लब द्वारा स्थाई सेवा कार्यों के तहत वर्तमान में 5 जल मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में दो डीप फ्रीजर, एक रेफ्रिजरेटर, 50 बेडशीट्स, किडनी ट्रांसप्लांट हेतु ऑपरेशन टेबल तथा 2 लाख रुपये के चिकित्सीय उपकरण जनसहयोग से प्रदान किए गए। राजकीय विद्यालय में 40 हजार रुपये की लागत से नलकूप का निर्माण कराया गया तथा 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर व मोजे वितरित किए गए। क्लब द्वारा जल्द ही एक और जल मंदिर का निर्माण किया जाएगा।रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू ने लायंस क्लब श्रीगंगानगर सैंटर को सेवा कार्यों में अग्रणी बताया। मनोज मिढ्ढा, प्रकाश जलंधरा, पवन शर्मा, कमल चराया, मनीष अरोड़ा, पंकज नागपाल, शिल्पा मिढ्ढा, शिवानी वाट्स, सुमन जलंधरा सहित अनेक क्लब सदस्य उपस्थित रहे।