श्रीगंगानगर। लायंस क्लब इंटरनेशनल गत दिवस आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस में रीजन चेयरपर्सन शैलेन्द्र साहू, विधायक जयदीप बिहानी, प्रांतपाल सुधीर वाजपेई एवं सह प्रांतपाल आशुतोष वशिष्ठ ने वरिष्ठ लॉयन केवल सचदेवा को “बेस्ट लॉयन ऑफ द रीजन” सम्मान प्रदान किया। लायंस क्लब सैंटर के अध्यक्ष श्यामसुंदर गोस्वामी ने बताया कि केवल सचदेवा 36 वर्षों से लॉयनवाद से जुड़े हुए हैं और अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। वे प्रखर वक्ता तथा कुशल मंच संचालक भी हैं। इस अवसर पर रीजन एडमिस्टेटर विनोद सेठी, रीजन एडवाइजर विमल बिहानी, जोन चेयरपर्सन अरुण लोहिया, दीपक वाट्स, आशीष अरोड़ा कॉन्फ्रेंस पीआरओ, क्लब सचिव सचिन कुक्कड़, कोषाध्यक्ष अनिल पाहूजा, मनोज मिढ्ढा, प्रकाश जलंधरा, परविंदर लूना, घनश्याम राजपुरोहित, पवन शर्मा, शिल्पा मिढ्ढा, शिवानी वाट्स, सुमन जलंधरा सहित अनेक लॉयन सदस्य उपस्थित रहे।