श्रीगंगानगर । श्री अरोडवंश सनातन धर्म मंदिर (ट्रस्ट) द्वारा जवाहर नगर में संचालित मीनाक्षी सेतिया अरोडवंश गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. मीनल कोचर ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ प्रगति पथ पर अग्रसर करना है।
इस अवसर पर सफल छात्राओं को सम्मान प्रतीक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनके अभिभावकों को गर्व की अनुभूति हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरोडवंश पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सचिन कुक्कड़,सुरेंद्र शर्मा तपोवन करियर क्लासेज, प्राचार्य सुदेश, प्राचार्य सुमन एवं प्राचार्य बरखा उपस्थित रहीं। मोटिवेशनल स्पीकर शिव कटारिया ने भी अपनी प्रेरणादायक उपस्थिति दर्ज कराई। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य विजय सेतिया ने मुख्य अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने छात्राओं को आशीर्वचन दिए।