श्रीगंगानगर, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की जिला कार्यकारिणी में सामाजिक कार्यकर्ता कुमुद गुप्ता को सत्र 26-27 के लिए कार्यकारी सचिव नियुक्त किया गया है। महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष विमल बिहाणी ने बताया की कुमुद गुप्ता लायंस क्लब इंटरनेशनल के रीजन सचिव एवं लायंस क्लब विश्वास के कोऑर्डिनेटर हैं। उन्होंने 20 से अधिक बार रक्तदान किया है।उनकी समाजसेवा मे उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें कार्यकारी सचिव नियुक्त किया गया है।उनकी नियुक्ति पर जिला महासचिव भगवानदास चांडक, महासचिव मनोज जाजू, जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी बिहाणी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जैन, वरिष्ठ संरक्षक विनोद बिहाणी, बनवारीलाल गोयल, डॉ एनके गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री प्रदीप चितलांगिया, निशू बंसल, गोपाल मित्तल, सुशील जैन बांठिया, विजय जैन, डॉ शैलेश गोयल, डॉ देशबंधु गुप्ता,अजय झूंथरा,नवल खेमका, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, विशाल सिंगला, सीए रविंदर अग्रवाल, परविंदर मित्तल पिंटा, अरविन्द बंसल, नवल सोनी,शिव अग्रवाल, राघव चांडक, नरेश जाजू ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त कीहै। उनको 17 मई को आयोजित किए जाने वाले एक कार्यक्रम मे शपथ दिलाई जाएगी।