श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान जारी है। एलईडी मोबाइल वैन द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार गांवों मे जाकर योजनाआंें का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा कला-जत्था कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को जागरूक कर रहे हैं।
ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की आॅडियो, वीडियो प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कला जत्था के लोक कलाकार आमजन को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूक कर रहे है। रथों में सुझाव पेटिका भी उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं एवं सुझाव डाल सकेंगे।
बुधवार को रायसिंहनगर विधानसभा में गांव भादवावाला, लिखमेवाला, 30 पीएसए, खाटां व सावंतसर में, सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रामपुरा न्योला, निरवाना, कीकरवाली जोहड़ी, मानेवाला, फरीदसर में, श्रीकरणपुर विधानसभा में 8 वी, 6 वी धनुर, 2 एक्स, 36 एच नग्गी, 14 एस मांझीवाला में, अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 4 केएसएम बांडा, 4 एलएसएम, 1 एलएसएम, 19/21 एपीडी, 87 जीबी, 78 जीबी में, श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र में लाधूवाला, मनफूलसिंहवाला, 18 एमएल, नेतेवाला में तथा सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में अमरगढ़, करड़वाला, नुरपुरा गाव में एलएईडी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।