GMCH STORIES

भांभू पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण संपन्न

( Read 834 Times)

29 Apr 26
Share |
Print This Page

भांभू पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण संपन्न

श्रीगंगानगर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (चैधरी मालूराम भांभू) श्रीगंगानगर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों का सूरतगढ़ स्थित श्री सीमेंट लिमिटेड के प्लांट में औद्योगिक भ्रमण संपन्न हुआ। यह भ्रमण विभागाध्यक्ष प्रशस्ति महार्षि के निर्देशन एवं प्रवक्ता सहदेव व भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को बस द्वारा प्रधानाचार्य पी.के. राय, डॉ. अजीत सोमानी, डॉ. धीरज जौहर व अन्य ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
प्लांट में विद्यार्थियों ने सीमेंट निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं, अत्याधुनिक मशीनरी, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी प्राप्त की। कंपनी विशेषज्ञों ने उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल के उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। विभागाध्यक्ष प्रशस्ति महार्षि ने बताया कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है और उन्हें उद्योग की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिलता है। विद्यार्थियों ने भ्रमण को उपयोगी व प्रेरणादायक बताया। महाविद्यालय प्रशासन ने कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like