श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि व संयोजक बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में अति0 जिला कलक्टर व प्रशासक नगर परिषद सुभाष कुमार को ज्ञापन सौंपा। संयोजक बंटी वाल्मीकि ने बताया कि नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा अस्थाई सफाई श्रमिकों के टेण्डर किये जा रहे है। परिषद् द्वारा किये गये पूर्व टेण्डर में सफाई श्रमिकों को जो वेतन दिया गया उसकी दर बहुत कम थी जिससे सफाई श्रमिकों को जीवन यापन में काफी परेशानी हुई। इस महंगाई के दौर में सफाई श्रमिकों के नये टेण्डर में सफाई श्रमिकों को न्यूनतम 500/- रूपये प्रतिदिन प्रति श्रमिक की दर से वेतन भुगतान किये जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सेठी वाल्मीकि, बंटी वाल्मीकि, सुनील घुसर, दीपक चावरिया, देव चैहान, सुरेंद्र डुलगच उपस्थित रहे।