GMCH STORIES

ग्राम रथ अभियान 2026 15 मई को विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में जायेंगे प्रचार रथ

( Read 416 Times)

14 May 26
Share |
Print This Page

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम रथ अभियान द्वारा जिले की छः विधानसभाओं में एलईडी वैन द्वारा विभिन्न गांवों में जाकर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है।
 जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि 15 मई को रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के 6 एनजेडपी-बी (बाजूवाला), 17 एसडी (सरदारपुरा बीका), सूरतगढ विधानसभा के सरदारपुरा बीका, घमण्डिया, श्रीकरणपुर विधानसभा के 12 एच मोहला, 3 ओ, अनूपगढ विधानसभा के 3 केडी, 1 एसकेएम, श्रीगंगानगर विधानसभा के चूनावढ़, 13 जी छोटी, सादुलशहर विधानसभा के पन्नीवाली, सरदारपुरा जीवन गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like