GMCH STORIES

राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

( Read 651 Times)

14 May 26
Share |
Print This Page

राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुरा न्यौला में नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें एक स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करना था।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि सपनों, परिवार और भविष्य को भी खोखला कर देता है। आज की युवा पीढ़ी अगर ठान ले, तो समाज को इस जहर से मुक्त कर सकती है। उन्होंने उदाहरणों और भावनात्मक घटनाओं के माध्यम से बताया कि कैसे छोटी-सी जिज्ञासा या गलत संगत धीरे-धीरे एक बड़ी लत में बदल जाती है और जीवन को अंधकार में धकेल देती है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने दोस्तों, परिवार तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। आपकी एक ‘ना’ न केवल आपकी जिंदगी बचा सकती है, बल्कि कई और लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रशासन ने भी नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और उन्हें जीवन में सकारात्मक सोच, खेल, शिक्षा और संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों ने भाग लिया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like