GMCH STORIES

हरियाणा मुक्केबाजी सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में चैम्पियन बना

( Read 1110 Times)

27 Mar 24
Share |
Print This Page

हरियाणा मुक्केबाजी सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में चैम्पियन बना

हरियाणा यहां मुक्केबाजी सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में लड़कों और लड़कियों दोनों में टीम खिताब के साथ कुल 19 पदक जीतकर चैम्पियन बना। लड़कियों के वर्ग के मौजूदा चैम्पियन हरियाणा ने 64 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर रहकर अपने खिताब का बचाव किया। उसने सात स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। हरियाणा की सात में से छह मुक्केबाजों ने आसानी से 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत हासिल की। दिया (61 किग्रा) ने दिल्ली की यशिका को 5-0 से हराया और सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुनी गयीं। उनके अलावा बालिका वर्ग में उसके लिए भूमि (35 किग्रा), निश्चल शर्मा (37 किग्रा), राखी (43 किग्रा), नैतिक (52 किग्रा), नव्या (55 किग्रा) और सुखरीत (64 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। दिल्ली 34 अंक से दूसरे और महाराष्ट्र 31 अंक से तीसरे स्थान पर रहा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like