GMCH STORIES

न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट ने राजस्थान में क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल की मेजबानी की

( Read 392 Times)

22 Apr 26
Share |
Print This Page

न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट ने राजस्थान में क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल की मेजबानी की

उदयपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प.लिमिटेड, भारत की विश्वसनीय भवन निर्माण सामग्री निर्माता कंपनी, ने नाथद्वारा स्थित मिराज स्टेडियम में न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की।
न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग एक प्रमुख डीलर एंगेजमेंट पहल है, जिसे उन चैनल पार्टनर्स के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो निर्माण क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस लीग में 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको के डीलर नेटवर्क की मजबूती और पहुंच को दर्शाता है।
इस लीग को न्युवोको ने अनोखे तरीके से आयोजित किया था। इसमें उसके रजिस्टर्ड डीलरों ने अपनी-अपनी टीमें बनाईं और खिलाड़ियों का चयन किया, जिससे उनके बीच गहरा जुड़ाव, अपनापन और भाईचारा बढ़ा। न्युवोको ड्यूरागार्ड के ब्रांड फिलॉसफी “सबसे खास” के अनुरूप, इस पहल ने डीलरों को बहुमूल्य पार्टनर्स के रूप में सम्मानित किया और उन्हें इस पूरे अनुभव के केंद्र में रखा।
विजेता टीम, उदयपुर ईगल्स और उनके नामित न्युवोको अधिकृत डीलर को कुल 11 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन और टीम भावना की पहचान के रूप में दिया गया। इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदगी दर्ज करवाई। उन्होंने ही विजेता टीम को ट्रॉफी भी प्रदान की, जिससे इस आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।
चिराग शाह, हेड, मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने कहा कि “न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग बिजनेस से आगे बढ़कर, हमारे डीलर पार्टनर्स के साथ गहरे और ज्यादा सार्थक रिश्ते बनाने की एक कोशिश है। राजस्थान हमारे लिए एक अहम बाजार बना हुआ है, और इस तरह की पहलें हमें जमीनी स्तर पर अपने जुड़ाव को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। हमारे ब्रांड के वादे, ‘सीधी बात है, ड्यूरागार्ड खास है’ को दर्शाते हुए, न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट आधुनिक निर्माण में एडवांस्ड तकनीक, बेहतरीन गुणवत्ता और मजबूती का प्रतीक है। ठीक हमारे प्रोडक्ट की तरह ही, डीलरों के साथ हमारी साझेदारियां भी मजबूती, भरोसे और लंबे समय तक चलने वाले वैल्यूज पर आधारित हैं। यह प्लेटफॉर्म टीम वर्क और साझा सफलता का जश्न मनाता है, और हमारी साझा यात्रा की मजबूत नींव को और भी पक्का करता है।


 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like