GMCH STORIES

यौमे आशुराह पर कुरआन ख्वानी, रोजा इफ्तार व जूलुसे हुसैनी का आयोजन

( Read 2835 Times)

05 Jul 25
Share |
Print This Page

यौमे आशुराह पर कुरआन ख्वानी, रोजा इफ्तार व जूलुसे हुसैनी का आयोजन


        उदयपुर। इल्मी व बरेलवी सुन्नी मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के तत्वावधान में हर साल की तरह इस साल भी 6 जुलाई 2025 बरोज इतवार को शहर के अम्बावगढ़ पहाड़ी पर स्थित दरगाह गंजे शहीदा सरकार (अम्बावगढ़ वाले बाबा) की दरगाह पर यौमे आशुराह के मौके पर कुरआन ख्वानी, रोजा इफ्तार व जूलुसे हुसैनी सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
           मोहसिन हैदर ने बताया कि शहर भर के सैंकड़ों रोजेदार अपना रोजा दरगाह पर इफ्तार करंेगे। सायं नमाजे अस्र के बाद दरगाह परिसर पर स्थित मस्जिद में कुरआन ख्वानी का आयोजन किया जाएगा जिसमें कुरआन शरीक पढ़ा जाएगा साथ ही शहर भर के लोगों द्वारा पढ़ा गया कलामे पाक को इकट्ठा फातिहा ख्वानी में पेश किया जाएगा व मगरिब की नमाज से पहले सामुहिक रूप से दरगाह पर मौजूद लोगों द्वारा रोजा इफ्तार किया जाएगा व बाद नमाजे मगरिब मस्जिद हुज्जतुल इस्लाम बीच की मस्जिद सिलावट से जूलुसे हुसैनी निकाला जायेगा जिसका दरगाह पर इस्तकबाल किया जाएगा। बाद नमाजे मगरिब दरगाह पर हम्द, नात, मनकबत, तकरीर व सलातो सलाम के बाद फातिहा ख्वानी की जाएगी। इस अवसर पर दरगाह कमेटी के सदर राजा भाई व कमेटी के मेम्बरान सहित अब्दुल हुसैन खान, शेख जाकिर हुसैन, म. तौसिफ रज़ा खान, अनीस अब्बासी, मोहसिन हुसैन अज्हरी, आरिफ खान, नईम अहमद, वहीद अहमद शेख, अमजद रज़ा, इरफान मन्सूरी, अनवर मन्सूरी, हाजी अकील खान, आबिद खान, इस्हाक मोहम्म्द, हबीब नबी खान, समीर भाई, अब्दुल कादिर छीपा मौजूद रहेंगे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like