GMCH STORIES

विकसित भारत 2047 तक बनाने का संकल्प लें और हम सभी इस यात्रा का हिस्सा बने : शेखावत

( Read 2358 Times)

19 Oct 25
Share |
Print This Page

विकसित भारत 2047 तक बनाने का संकल्प लें और हम सभी इस यात्रा का हिस्सा बने : शेखावत

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन 

उदयपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विकसित भारत – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन का आयोजन आज उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सरस डेयरी सभागार, गोवर्धन विलास, उदयपुर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की और ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा क्या नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 

आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन के जिला संयोजक तख्तसिंह शक्तावत ने स्वागत संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी के 2047 विकसित भारत स्वप्न को लेकर आत्मनिर्भर भारत अभियान 25 सितंबर 2025 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर 2025 तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी वाजपेई के जन्म जयंती तक चलेगा इस अभियान के कार्यक्रम जो देशभर में प्रारंभ हुए हैं उसी के तहत आज उदयपुर ग्रामीण विधानसभा का यह सम्मेलन संपन्न हुआ है हम सभी मिलकर के आज के मुख्य वक्ता के मार्गदर्शन को आमजन तक पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। 

उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाने और सतत विकास के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत” का लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है जब प्रत्येक नागरिक “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को अपनाए। साथ ही उन्होंने आज धनतेरस के पर्व पर भी इतनी संख्या में उपस्थित जनसमूह को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

 

कार्यक्रम के अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने धन्वंतरि त्रयोदशी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है, उसका मार्ग आत्मनिर्भरता से ही होकर गुजरता है। यह अब एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है — हर व्यक्ति को स्वदेशी अपनाना और देश की आर्थिक स्वतंत्रता में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में आत्मनिर्भरता ही मूल मंत्र है। भारत ने वैश्विक मंदी,नोटबंदी, और कोविड संकट जैसे समयों में भी अवसर तलाशे और आज विश्व के अग्रणी निर्यातक देशों में शामिल हो चुका है।

 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत आज रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल निर्माण,औषधि और वैक्सीन उत्पादन जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन चुका है। विश्व के 100 से अधिक देशों को कोविड वैक्सीन निर्यात करना भारत की सामर्थ्य का प्रमाण है। आजादी के समय असंख्य क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी हमें वह शौभाग्य तो नहीं मिला परंतु हम देश को विकसित राष्ट्र बनाने में राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को सवेरे उठने से लेकर रात्रि सोने तक अपने दैनिक जीवन में नित प्रतिदिन काम आने वाली वस्तुओं को सूचीबद्ध का अपने देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का संकल्प ले यह भी सबसे बड़ा योगदान है। आज देश मोदी जी के नेतृत्व में जिस गति से देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है तो आने वाले समय में हमारे देश को दुनिया की कोई ताकत विकसित भारत बनने से नहीं रोक सकती है हम सभी को अपने योगदान की आहुति देनी है। 

इस अवसर पर आज विशेष रूप से केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री द्वारा 5 विशिष्ट जनों पिंकी प्रजापत,हर्ष छाजेड,शिव शकर सुथार,राहुल जैन,रतन मोंगिया का स्वागत अभिनंदन किया गया जिनका वोकल फॉर लोकल के तहत दैनिक उपयोग में आने वाले उत्पादनों को घरेलू स्तर पर बनाकर बाजार में बेचते है 

 

कार्यक्रम में मंच पर आसीन उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत,राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा,शहर विधायक ताराचंद जैन,भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर,पूर्व शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली,पूर्व विधायक डॉ.बी.आर.चौधरी,पूर्व कुलगुरु डॉ.उमाशंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सहसंयोजक जगदीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण धाबाई,करणसिंह शक्तावत, सहित प्रमुख जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष हंसा माली,किरण तातेड,दिग्विजय श्रीमाली, जिला मंत्री प्रकाश अग्रवाल,खुशबू मालवीया,तुषार मेहता,हजारी जैन,अशोक शर्मा,गिरीश शर्मा,सपना कुड़िया,जिला प्रवक्ता भंवरसिंह देवड़ा,डॉ ओम पारिख,अशोक नागदा,विजय दलाल, प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोहर चौधरी,महामंत्री, दिलीप सिंह राठौड़,सोशल मीडिया सह संयोजक आई टी दीपक कुमावत 

मण्डल अध्यक्ष अमृत मेनारिया, महेशपुरी गोस्वामी,सुनील चौधरी,मुकेश जोशी,मोहन मीणा एवं भाजपा के मण्डल पदाधिकारियों द्वारा की गई।

सम्मेलन में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता (पिंकी) मंडावत,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ.कविता जोशी,पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी पोखरना,जिला महामंत्री युवा मोर्चा हिमांशु बागड़ी,पार्षद सोनिका जैन,मुकेश शर्मा,लोकेश गौड,राजकुमारी गन्ना,संतोष मेनारिया,ललिता मेनारिया,भंवर सालवी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम सुंदर सुथार,दिनेश धाबाई, हिम्मतसिंह देवड़ा,सहित जिला पदाधिकारी,मण्डल पदाधिकारी,मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री,शक्तिकेंद्र संयोजक जिला परिषद् व पंचायत समिति सदस्य,सरपंच तथा जिला महामंत्री डॉ.पंकज बोराणा, देवीलाल सालवी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

 

आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री व पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी द्वारा किया गया।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ द्वारा धन्यवाद देते हुये कहा कि आज धनतेरस होते हुए भी इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीण विधानसभा से सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित हुए है इससे बड़ी बात क्या हो सकती है आप सभी के समर्पण से ही पार्टी आज यहां तक पहुंची है। मैं हृदय से आप सभी का धन्यवाद आभार ज्ञापित करता हूँ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like